Home » झारखंड » पलामू » हरिहरगंज : मुखिया संघ ने नवपदस्थापित बीडीओ का किया स्वागत

हरिहरगंज : मुखिया संघ ने नवपदस्थापित बीडीओ का किया स्वागत

राजेश प्रसाद गुप्ता, हरिहरगंज : प्रखंड मुखिया संघ के द्वारा शुक्रवार को नवपदस्थापित बीडीओ राजेश एक्का को शाल तथा बुके देकर स्वागत किया गया। बीडीओ का स्वागत करते हुए मुखिया संघ अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि नवपदस्थापित बीडीओ के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र का चतुर्मुखी विकास होने की उम्मीद है। वहीं बीडीओ ने भी मुखिया संघ को क्षेत्र के विकास व उत्थान के प्रति आश्वस्त किया है। मौके पर मुखिया विनय कुमार सिंह,काजल कुमारी, जितेंद्र पासवान, उषा देवी, कमला देवी, सनोज गुप्ता, सहित कई लोग उपस्थित थे।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!