Home » झारखंड » राँची » स्वास्थ्य मंत्री ने दिखाई दरियादिली, सड़क पर पड़े घायल को देख रोका काफिला, तत्काल भेजा अस्पताल

स्वास्थ्य मंत्री ने दिखाई दरियादिली, सड़क पर पड़े घायल को देख रोका काफिला, तत्काल भेजा अस्पताल

घटनास्थल पर मौजूद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

आज़ाद दर्पण डेस्क : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की दरियादिली बुधवार को देखने को मिली। बुधवार को बेड़ो थाना के सामने चौक पर एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार घायल होकर पड़ा हुआ था। स्वास्थ्य मंत्री ने उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार बेड़ो चौक के पास अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक सवार को धक्का मार दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया था। इसी दौरान स्वास्थ्य मंत्री वहां से गुजरते हुए लोहरदगा जा रहे थे।  जैसे ही उनकी नज़र घायल बाइक सवार पर पड़ी, उन्होंने अपने काफिले को तत्काल रोक दिया और घायल की मदद में जुट गए। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने अंगरक्षकों को मदद से घायल को बेड़ो हॉस्पिटल भेजा। उन्होंने सिविल सर्जन को फोन कर बेहतर इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने रांची एसपी को कॉल कर थाना प्रभारी को घटना स्थल पर भेजने को कहा। स्वास्थ्य मंत्री की दरियादिली को देखकर प्रत्यक्षदर्शियों ने उनकी सराहना की।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

error: Content is protected !!