पलामू डेस्क : जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिले के नीलांबर पीताम्बर पुर थाना क्षेत्र में पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना मुख्य मार्ग पर स्थित मुन्दरिया गांव के समीप हुई है। घायलों क इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
कैसे हुई दुर्घटना
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जैतुखांड़ निवासी राजू पासवान के दो बेटे सोनू पासवान व पिंकू पासवान नीलांबर पीताम्बर पुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुन्दरिया गांव के समीप उनकी टक्कर विपरीत दिशा से आ रहे बाइक से हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि सोनू पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों बाइक पर सवार अन्य सभी लोग घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार युवकों की अबतक पहचान नहीं हो पाई है।

Author: Shahid Alam
Editor