Home » राज्य » बिहार » ताड़ी के ठेके पर हुए विवाद में एक युवक की हत्या, दूसरे की हालत गंभीर, पुलिस छानबीन में जुटी

ताड़ी के ठेके पर हुए विवाद में एक युवक की हत्या, दूसरे की हालत गंभीर, पुलिस छानबीन में जुटी

बिहार डेस्क : ताड़ी के ठेके पर हुए मामूली विवाद के बाद रविवार की रात में एक युवक की हत्या कर दी गई है। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे पीएमसीएच रेफर किया गया है। पूरा मामला हाजीपुर के महुआ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सिंघाड़ा गांव का है। मृतक की पहचान विवेक कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम सोनू कुमार है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

ताड़ी के ठेके पर पैसे को लेकर हुआ था विवाद 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात में ताड़ी के ठेके पर दो युवक ताड़ी पीने पहुंचे थे। ताड़ी पीने के बाद जब बेचने वाले ने पैसा मांगा तो विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर ताड़ी बेचने वाले युवक दिनेश चौधरी ने धारदार हथियार से विवेक कुमार पर हमला कर दिया। हमले में विवेक का पेट फट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं झगड़ा होता देख बीच-बचाव करने पहुंचे सोनू कुमार भी पर भी दिनेश चौधरी ने जानलेवा हमला कर  गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी दिनेश चौधरी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सोनू कुमार को इलाज के लिए हाजीपुर स्थित सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

आरोपी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार : एसडीपीओ

घटना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस ने पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में महुआ एसडीपीओ सुरभि सुमन ने बताया कि सिंघाड़ा गांव में दो व्यक्तियों के बीच आपस में मारपीट की घटना हुई थी। मारपीट की इस घटना में एक युवक ने दो युवकों को पर जानलेवा हमला किया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है। बहुत जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाए।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!