आज़ाद दर्पण डेस्क : चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के छठ तालाब निवासी एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका खुशबू कुमारी (23 वर्ष) अशोक पांडेय की पुत्री थी। घटना की सूचना मिलने पर महिला थाना प्रभारी गायत्री कुमारी व अन्य पुलिस पदाधिकारी वहां पहुंचे तथा फांसी के फंदे से शव को उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतका अन्य दिनों की तरह दोपहर में कमरा बंद कर सो रही थी। देर शाम में वह नहीं उठी तो मां उसे को उठाने गई। दरवाजा खोलने के लिए आवाज दिया तो काफी देर तक बेटी ने दरवाजा नहीं खोला। ऐसे में परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो खुशबू कुमारी फांसी के फंदे में झूलती हुई पाई गई। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। तत्काल घटना की जानकारी आसपास के लोगों व स्थानीय पुलिस को दी गई। मृतका खुशबू कुमारी इसी वर्ष चतरा कॉलेज से पीजी की पढ़ाई पूरा किया था। खुशबू के पिता देवघर जिले में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर पदस्थापित हैं। घटना से परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हैं। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी शिवप्रकाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। अब तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Author: Shahid Alam
Editor