Home » झारखंड » चतरा » झारखंड सरकार अपना इकबाल खो चुकी है, जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया : गिरीनाथ सिंह

झारखंड सरकार अपना इकबाल खो चुकी है, जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया : गिरीनाथ सिंह

चतरा डेस्क (मामून रशीद) : हेमंत सोरेन सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। इसके विपरीत झारखंड में बेरोजगारी बढ़ी है। सरकार अपना इकबाल खो चुकी है। हर तरफ अराजकता और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कानून व्यवस्था की जटिल समस्या है। ये बातें बीजेपी नेता गरीनाथ सिंह ने अपने चतरा दौरे के दौरान प्रेस को संबोधित करते हुए कही। मौके पर भाजपा नेता गिरिनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने चार साल पहले न्याय और बेरोजगारी भत्ता का लॉलीपॉप देकर लोगों को गुमराह किया था। जब सरकार बनी तो सिर्फ झारखंड की जनता का शोषण किया गया। पूरी व्यवस्था आउटसोर्सिंग पर चल रही है। कोई नियमित सरकारी बहाली नहीं किया। सरकार ने घोषणा की थी कि वह पेट्रोल में सब्सिडी देगी। परंतु आज तक किसी को सब्सिडी नहीं मिला। चार साल बीत गये लेकिन जनता से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।

अगर आलाकमान चाहे तो चतरा से चुनाव लड़ने को हूं तैयार 

मौके पर भाजपा नेता पूर्व विधायक गिरीनाथ सिंह ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को बिहार से अलग कर दिया था। उस समय कहा जा रहा था कि इसे बिहार से अलग नहीं किया जाना चाहिए। झारखंड की जनता का संयुक्त बिहार में शोषण हो रहा था। राज्य में एक अलग तरह का नाटक चल रहा है। एक वरिष्ठ विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस्तीफा दस मिनट में स्वीकार कर लिया गया, जो कि पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है। एक सवाल के जवाब में बीजेपी नेता गिरीनाथ सिंह ने कहा कि अगर आलाकमान मुझे चतरा लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाती है तो मैं निश्चित रूप से चुनाव लड़ने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि चतरा खनिज संपदा से भरपूर है, लेकिन इसका विकास उस पैमाने पर नहीं हो पाया है, जिस पैमाने पर होना चाहिए।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!