Home » झारखंड » राँची » झारखंड प्रमुख संघ का हुआ विस्तार, पांकी प्रमुख पंचम बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष

झारखंड प्रमुख संघ का हुआ विस्तार, पांकी प्रमुख पंचम बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष

पलामू डेस्क : झारखंड प्रमुख संघ की बैठक आयोजित कर संघ का विस्तार किया गया। मौके पर पांकी प्रमुख पंचम प्रसाद को झारखंड प्रमुख संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इनके अलावे और भी कई प्रखंडों के प्रमुखों को संघ में अहम जिम्मेवारी दी गई है। संघ के उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद पांकी प्रमुख पंचम प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राज्य भर के प्रमुखों का इसके लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य भर के प्रमुखों ने झारखंड प्रमुख संघ का उपाध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। मैं अपने इस दायित्व को पूरा करने का हर संभव प्रयास करूंगा। पांकी प्रमुख ने कहा कि झारखंड प्रमुख संघ अपनी कुछ मांगों को लेकर विभिन्न पदाधिकारियों से मिला है। यदि समय पर हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो झारखंड प्रमुख संघ के बैनर तले जोरदार आंदोलन किया जाएगा। उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के लिए उन्होंने संघ के प्रदेश अध्यक्ष पिंकू पाण्डेय का भी आभार जताया है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!