Home » झारखंड » राँची » 1.20 लाख में बेच दिया गया था धोनी का नाम लेकर अपहृत बच्चा, पुलिस ने चतरा के इटखोरी से किया बरामद, खरीदार दंपति समेत आठ गिरफ्तार

1.20 लाख में बेच दिया गया था धोनी का नाम लेकर अपहृत बच्चा, पुलिस ने चतरा के इटखोरी से किया बरामद, खरीदार दंपति समेत आठ गिरफ्तार

रांची डेस्क : राजधानी के हरमू बिजली ऑफिस के समीप से 14 दिन पहले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर अगवा किए गए डेढ़ साल के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहृत डेढ़ वर्षीय रुद्र को चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र से बरामद किया है। बच्चे को 1.20 लाख में इटखोरी एक दंपति को बीच दिया गया था। पुलिस ने खरीदार दंपति समेत घटना में संलिप्त आठ लोगों की गिरफ्तार किया है।

सीसीटीवी फुटेज व मोबाईल लोकेशन के आधार पर हुई गिरफ़्तारी

इस मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए रांची एसएसपी चंदन कुमार सिंहा ने बताया कि बच्चे के अपहरण होने के बाद मामले के उद्भेदन के लिए टीम का गठन किया गया था। पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर घटना में संलिप्त लोगों की पहचान करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में संलिप्त मधुकम निवासी विनय शर्मा, सिमडेगा निवासी सलूजा बेगम ,रामगढ़ निवासी कृष्णा मिश्रा उर्फ पंडित व गीता मुंडा, चान्हो निवासी साजिद अंसारी उर्फ बबलू तथा इटखोरी के महेंद्र साहू, कुंती देवी व सरिता देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मानव तस्कर साजिद अंसारी ने बनाई थी अपहरण की पूरी प्लानिंग 

बच्चे के अपहरण की पूरी प्लानिंग साजिद अंसारी उर्फ बबलू ने बनाई थी। साजिद अंसारी मानव तस्करी के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। प्लानिंग के मुताबिक विनय वर्मा व सलूजा बेगम ने बच्चे का अपहरण किया था। विनय वर्मा व सलूजा बेगम ने पुलिस को बताया कि बच्चे को अगवा करने के लिए उन्हें 10,000 रुपया एडवांस दिया गया था।

1.20 लाख में इटखोरी के दंपति को बेच बच्चा 

पूछताछ के क्रम में विनय वर्मा व सलूजा ने बेगम ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व रामगढ़ निवासी कृष्णा मिश्रा उर्फ पंडित ने मानव तस्कर साजिद अंसारी से पालने के लिए एक बच्चा मांगा था। इसके बाद उन दोनों ने 22 अक्टूबर को रांची से बच्चे को अगवा किया और सीधे चान्हो साजिद अंसारी उर्फ बबलू के पास ले गए। वहां से साजिद अंसारी के साथ रामगढ़ जाकर बच्चे को कृष्णा मिश्रा उर्फ पंडित को सौंप दिया। कृष्णा मिश्रा ने रामगढ़ के ही गीता मुंडा के जरिए इटखोरी निवासी सरिता देवी से संपर्क किया और बच्चा बेचने की बात कही। सरिता देवी ने ही इटखोरी निवासी नि:संतान दंपति महेंद्र साव व कुंती देवी से संपर्क किया और बच्चे को 1.20 लाख रुपये में नि:संतान दंपति बेच दिया।

दो आरोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस

रांची एसएसपी चंदन कुमार सिंहा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी साजिद अंसारी व कृष्ण मिश्रा उर्फ पंडित के मोबाइल को खंगाला है। उनके मोबाइल में और भी कई बच्चों की तस्वीरें मिली है। आशंका है कि उनके द्वारा एक रैकेट चलाकर बच्चों की खरीद-फरोख्त की जाती है। पुलिस इसका पता लगा रही है। इसके लिए पुलिस इन दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेगी।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!