Home » झारखंड » पलामू » पलामू : 50 फीट ऊंचा भव्य पंडाल में सज रहा है मां अम्बे का दरबार

पलामू : 50 फीट ऊंचा भव्य पंडाल में सज रहा है मां अम्बे का दरबार

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : प्रखंड अंतर्गत लालगढ़ पंचायत में सबसे पुराने सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति द्वारा इस शारदीय नवरात्र में आयोजित स्वर्ण जयंती पूजा समारोह में 50 फीट ऊंचा भव्य पंडाल में मां अम्बे का दरबार सज रहा है। वहीं इस गोल्डन जुबली वर्ष के आयोजन को यादगार बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार पटेल उर्फ विक्की और इसके सारे पदाधिकारी व सदस्य पूरे मनयोग से दिन रात एक किए हुए हैं। तीन दशक से अधिक समय से दुर्गापूजा के पुजारी आचार्य बैद्यनाथ पाठक ने बताया कि पूरे विधि-विधान और शास्त्र-सम्मत तरीके से नवरात्र पूजन और दुर्गा शप्तशती का नियमित पाठ जारी है। पूजा समिति के अन्य पदाधिकारी में सचिव सह उपमुखिया कुणाल ओझा, कोषाध्यक्ष सह पूर्व पंसस संजय साहू, व्यवस्थापक पूर्व उपमुखिया रविंद्र कुमार सिंह उर्फ डबल सिंह, सलाहकार समिति प्रमुख व वर्तमान मुखिया धर्मेंद्र चौधरी, पवन कुमार पटेल, देवेंद्र चौधरी, प्रदोष चंद्रवंशी, पिंटू चौधरी आदि स्वर्ण जयंती दुर्गापूजा आयोजन को उत्तम स्वरूप देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं महानवमी 23 अक्टूबर सोमवार की रात्रि में झांसी और वृन्दावन से आए कलाकार के द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया गया है।

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!