Home » झारखंड » राँची » जल्द हो सकता है महाराष्ट्र व झारखंड के विधानसभा चुनाव के तारीखों ऐलान

जल्द हो सकता है महाराष्ट्र व झारखंड के विधानसभा चुनाव के तारीखों ऐलान

आजाद दर्पण डेस्क : दुर्गा पूजा पर्व बीत चुका है। पूरे राज्यभर में दशहरा पर्व को धूमधाम से माया मनाया गया। अब झारखंड के लोगों को एक दूसरे उत्सव का बेसब्री से इंतजार है। उस उत्सव का नाम है “विधानसभा चुनाव”। 05 जनवरी 2025 को झारखंड के वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में राज्य में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू हो चुकी है।

महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी कराया जा सकता है चुनाव

चूंकि झारखंड के वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल जनवरी के पहले सप्ताह में समाप्त हो रहा है। जबकि महाराष्ट्र के वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र के साथ-साथ झारखंड में भी चुनाव कराया जा सकता है। चूंकि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा हो रहा है और चुनाव के लिए कम से कम 40 दिनों का वक्त मिलना चाहिए। ऐसे में चंद दिनों में ही महाराष्ट्र चुनाव की घोषणा होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि महाराष्ट्र के साथ-साथ झारखंड में भी चुनाव का बिगुल बज जाएगा।

क्या है चुनाव आयोग की तैयारी

झारखण्ड में चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी करीब-करीब पूरी कर चुका है। चुनाव आयोग की केंद्रीय टीम मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में झारखंड का दौरा कर यहां की तैयारियों का जायजा भी ले चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने न सिर्फ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया था, बल्कि सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर उनसे चुनाव को लेकर चर्चा की थी। पदाधिकारियों के साथ बैठक में जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की थी, वहीं अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश भी दिया था। ऐसे में पूरी उम्मीद है की अक्टूबर माह में ही महाराष्ट्र के साथ ही झारखंड के चुनावों की घोषणा कर दी जाये।

क्या है विभिन्न दलों की तैयारी

झारखंड में मुख्य रूप से भाजपा, झामुमो, कांग्रेस, आरजेडी, आजसू चुनाव ने भाग लेती है। इन प्रमुख पार्टियों के अलावा कई क्षेत्रीय पार्टियां भी चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशी उतारती है। गत चुनाव में एक ओर जहां झामुमो, कांग्रेस व आरजेडी ने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था। वहीं शुरुआत से ही भाजपा के साथ गठबंधन में नजर आने वाली पार्टी आजसू ने एकला चलो का रास्ता अपनाते हुए अलग चुनाव लड़ा था। इस बार भी अब तक भाजपा व आजसू के गठबंधन का मामला अधर में है। एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर आजसू के साथ-साथ जदयू भी ताल ठोक रहा है। इधर इंडिया गठबंधन में बात करे तो एक चीज़ तो तय है कि चुनाव गठबंधन के तहत ही लड़ा जाएगा। लेकिन सीट शेयरिंग का मामला अब तक अधर में है। कहा जा रहा था कि कुछ पूजा दुर्गा पूजा के बाद इंडिया गठबंधन के दल आपस में बैठकर सीट शेयरिंग के मामले को क्लियर करेंगे। हालांकि दुर्गा पूजा के दौरान ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। हालांकि इस बार मामला इंडिया गठबंधन के लिए भी कम पेंचीदा नहीं होगा, क्योंकि इस बार भाकपा माले को भी कुछ सीटें देनी ही होगी।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!