Home » झारखंड » राँची » पलामू : अफीम तस्करों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कारवाई, चार किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

पलामू : अफीम तस्करों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कारवाई, चार किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

पलामू डेस्क : जिले की पुलिस अफीम जैसे मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। पुलिस को अफीम तस्करों के विरुद्ध लगातार सफलता भी हासिल हो रही है। इसी क्रम में पांकी पुलिस को अफीम तस्करों के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पांकी थाना क्षेत्र से अवैध रूप से पोस्ता की खेती करने और अफीम निकाल कर तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी की पहचान पांकी थाना क्षेत्र के केकरगढ़ निवासी रामदेव यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर से चार किलो अफीम भी बरामद किया है। इस बाबत विस्तृत जानकारी प्रोबेशनर एसपी सह पांकी थाना प्रभारी गौरव गोस्वामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है।

20 लाख रुपये बाजार मूल्य का चार किलो अफीम बरामद 

इस संबंध में प्रोबेशनर एसपी सह थाना प्रभारी गौरव गोस्वामी ने बताया कि 26 मार्च को पुलिस को खूब सूचना प्राप्त हुई थी कि पांकी थाना क्षेत्र के केकरगढ़ में रामदेव यादव व उसके पुत्र विकास यादव द्वारा अवैध रूप से पोस्ता की खेती कर अफीम निकाला जा रहा है। सूचना थी कि वे लोग अफीम निकालकर बिक्री करने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के उपरांत पलामू एसपी द्वारा लेस्लीगंज एसडीपीओ मनोज कुमार झा के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर तथा कार्रवाई का निर्देश दिया गया। छापेमारी दल द्वारा केकरगढ़ स्थित रामदेव यादव घर में रेड किया गया। छापामारी के दौरान उसके घर से चार किलो अफीम बरामद हुआ। प्रोबेशनर एसपी सह थाना प्रभारी ने बताया कि छापेमारी के क्रम में पता चला कि रामदेव यादव व उसके पुत्र के द्वारा केकरगढ़ में वन भूमि पर अवैध रूप से पोस्ते की खेती की गई थी और उससे अफीम निकाला जा रहा था। रामदेव यादव के घर से बरामद हुए अफीम का बाजार मूल्य करीब ₹20,00,000 आंका गया है। इस संबंध में पांकी थाना में कांड संख्या-34/2024 दर्ज कर रामदेव यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी रामदेव यादव अफीम की तस्करी के आरोप में बालूमाथ थाना से गिरफ्तार हो कर लातेहार जेल जा चुका है। प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ मनोज कुमार झा, पुलिस इंस्पेक्टर पूनम टोप्पो, एसआई उत्तम तिवारी, ओमप्रकाश साह व अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!