Home » झारखंड » पलामू » विश्रामपुर : फिट इंडिया यूथ गेम्स के विजेताओं के बीच मेडल व सर्टिफिकेट का किया गया वितरण

विश्रामपुर : फिट इंडिया यूथ गेम्स के विजेताओं के बीच मेडल व सर्टिफिकेट का किया गया वितरण

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : पलामू जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत कुटमू स्थित स्तरोन्नत हाई स्कूल के कैंपस में पांडू स्पोर्ट क्लब के द्वारा फिट इंडिया यूथ गेम्स जूनियर्स मार्शल आर्ट, वुशु, बॉक्सिंग के विजेताओं के बीच सर्टिफिकेट और मेडल का वितरण किया गया। विगत 20 मार्च को पलामू प्रमंडल फिट इंडिया यूथ गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संत तुलसी दास डिग्री कॉलेज रेहला में 18 स्कूल से विभिन्न खेल प्रतियोगिता के 120 प्रतिभागी शामिल हुए थे। इनमें एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक हासिल करनेवाली पांडू के ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल की खुशी कुमारी को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और स्वर्ण पदक प्रदान किया। पांडू स्थित कन्या मध्य विद्यालय की रिया कुमारी, रेशमी कुमारी ,अर्चना कुमारी, सुमन कुमारी को स्वर्ण पदक, रागिनी, सुप्रिया कुमारी व कविता कुमारी को कांस्य पदक प्रदान किया गया। कुटमू हाई स्कूल की प्रिंसि कुमारी, खुशबू कुमारी, ममता कुमारी, मीना कुमारी, रानी कुमारी, पुष्पा कुमारी, अनिशा कुमारी, खुशी कुमारी, काजल कुमारी, खुशबू कुमारी, रानी कुमारी, सानिका कुमारी, सूरज कुमार, पवन कुमार, राजा कुमार, व प्रिंस कुमार को स्वर्ण पदक, जबकि ज्ञांति कुमारी, वर्षा कुमारी, सानिका कुमारी, सुरुचि कुमारी, नेहा कुमारी, अंशू कुमारी, दुर्गा कुमारी, रोशन कुमार व दीपक कुमार रजत पदक दिया गया। इधर पांडु मध्य विद्यालय ब्लॉक चौक कल्याण स्कूल रोड के सौरव कुमार, सूरज कुमार व पीयूष कुमार को स्वर्ण पदक तथा कुन्दन कुमार को रजत पदक दिया गया। वहीं महुगावां मध्य विद्यालय के शुभम कुमार को स्वर्ण पदक तथा विष्णु शर्मा व बादल कुमार को रजत पदक दिया गया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पांडु थाना प्रभारी सौरव सिन्हा आदि ने प्रदान किया। जबकि झारखंड नेशनल कोच खेलो इंडिया-खेलो झारखंड फिट इंडिया के महासचिव डॉ अज्जो हसन सिद्दीकी कार्यक्रम संचलन किया।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!