रांची डेस्क : राजधानी के एमजी रोड (मेन रोड) ओवेरब्रिज पर तीन दिनों तक रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक किसी भी तरह के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। सिरम टोली फ्लाइओवर निर्माण को लेकर एमजी रोड ओवर ब्रिज के ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। जिले के ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। एमजी रोड ओवरब्रिज पर 16,17 व 18 नवंबर को रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
क्या होगा वैकल्पिक रूट
ट्रैफिक एएसपी कुमार गौरव ने इस संबंध में आदेश जारी कर वैकल्पिक रूट की भी जानकारी दी है। वैकल्पिक रूट के अनुसार सुजाता चौक से राजेन्द्र चौक की ओर जाने वाले सभी वाहन स्मार्ट बाजार, रेडिसन ब्लू, कडरू ब्रिज, अरगोड़ा चौक होते हुए गंतव्य पर पहुंचेंगे। वही हिनू से मेकॉन चौक होकर जाने वाले वाहन देवेन्द्र मांझी चौक, कडरू ब्रिज होकर जाएंगे। कुसई घाघरा से कमांडेंट आवास मोड़ होकर सुजाता चौक की ओर जाने वाले सभी वाहन कमांडेंट आवास मोड़ से मेकॉन चौक, देवेन्द्र मांझी चौक, कडरू ब्रिज होकर जाएंगे। जबकि निवारणपुर से राजेन्द्र चौक होकर सुजाता चौक जाने वाले सभी वाहन निवारणपुर से युवराज होटल के बगल से कडरू ब्रिज होकर जाएंगे।

Author: Shahid Alam
Editor