Home » झारखंड » पलामू » कांग्रेस के सभी वार्ड अध्यक्षों को दिया गया मनोनयन पत्र, जिला अध्यक्ष ने आमचुनाव को लेकर तैयारी करने का दिया निर्देश

कांग्रेस के सभी वार्ड अध्यक्षों को दिया गया मनोनयन पत्र, जिला अध्यक्ष ने आमचुनाव को लेकर तैयारी करने का दिया निर्देश

पलामू डेस्क : कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में लक्ष्य-2024 को लेकर मनोनयन पत्र वितरित किया गया। कांग्रेस ओबीसी मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र के सभी वार्डो के मनोनित अध्यक्ष को मनोनयन पत्र दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस ओबीसी महानगर कमेटी के अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने मनोनयन पत्र वितरित किया। जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने मनोनीत वर्ड अध्यक्षों को उनके कार्य एवं दायित्व को समझाया। साथ ही सभी वार्ड अध्यक्षों को वार्ड कमेटी गठित कर पार्टी के सांगठनिक ढांचा को मजबूत बनाने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पलामू जिला के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। कांग्रेस एवं सभी प्रकोष्ठ की कमेटी बूथ स्तर तक गठित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर शहरी के सभी वार्डो में बैठक आहूत कर आमजनों को गोलबंद किया जायेगा।

इन्हें दिया गया मनोनयन पत्र

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने मनोनित वार्ड अध्यक्ष कविता देवी, अनु कुमारी, मनोहर राम, नगमा खातून, गुलनाज परवीन, गुड़िया देवी, सुनीता देवी, सविता देवी, उपेंद्र शर्मा, विनोद कुमार, रामनिवास गुप्ता, निशा,कंचन, मोती प्रसाद सहित अन्य को मनोनयन पत्र दिया गया। मौके पर जितेंद्र कमलापुरी, अनिल सिंह, मुश्ताक अहमद आलम, खुशबू देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!