Home » झारखंड » पलामू » पांकी में हुई शांति समिति की बैठक, आपसी सद्भाव से मनेगा ईद मिलादून्नबी, दशहरा समेत सभी पर्व

पांकी में हुई शांति समिति की बैठक, आपसी सद्भाव से मनेगा ईद मिलादून्नबी, दशहरा समेत सभी पर्व

शांति समिति की बैठक में मौजूद एसडीओ, एसडीपीओ व अन्य

आज़ाद दर्पण डेस्क : पलामू जिले के पांकी थाना मुख्यालय में ईद मिलादुन्नबी को लेकर किये जा रहे सजावट को लेकर कुछ लोगों के आपत्ती की सूचना मिलने पर पांकी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीओ राजेश साह ने किया। बैठक में पांकी पुलिस निरीक्षक अरूण कुमार महथा ने बैठक के एजेंडे की जानकारी देते हुए कहा कि फरवरी माह में पांकी दुर्भाग्यपूर्ण रूप से दो समुदायों के आपसी विवाद के लिए बदनाम हुआ था। अभी पांकी मस्जिद चौक पर ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मस्जिद के आस पास लाईट से सजावट की जा रही है। इसके लिए मुस्लिम समुदाय मस्जिद के सामने अपने-अपने घरों के बाहर बांस-बल्ली गाड़ रहे हैं। पूर्व की घटना मस्जिद चौक पर ही हुई थी। ऐसे में प्रशासन ने तत्परता का परिचय देते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित किया है।

सद्भावनापूर्ण माहौल में पूर्व की तरह मनेगा ईद मिलादून्नबी

बैठक में आपसी सद्भावना से सभी पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान कई बिन्दु तय किये गये। बैठक में सर्वसम्मति से ये तय किया गया कि ईद मिलादन्नबी को लेकर मस्जिद चौक पर मस्जिद के सामने जो सजावट हो रही थी, वह पूर्व की तरह ही रहेगा और पर्व पूरे धूमधाम से सद्भावनापूर्ण माहौल में पर्व मनाया जायेगा। दोनों समुदायों के लोगों का मुख्यालय स्तर पर एक पीस कमिटि का गठन किया जायेगा। जिस में दोनों पक्षों के कुछ गणमान्य लोग शामिल होंगे। दोनों पक्षों के लोग आपसी समन्वय से यथाशीघ्र उक्त कमिटि का गठन कर प्रशासन को सूचित करेंगे। दशहरा, छठ, दिपावली, रामनवमी आदि पर्वों में पूर्व की भांति तोरणद्वार लगेगा, जिसमें दोनों पक्ष का सहयोग व समन्वय रहेगा। वहीं शिवरात्रि में जैनुल फल दुकान के पास तोरणद्वार लगाने के लिए नवगठित कमिटि सौहार्द्रपूर्ण माहौल में निर्णय लेगी और उक्त कमिटि का निर्णय ही सर्वमान्य होगा।

एसडीओ व एसडीपीओ ने शांति से पर्व मनाने की अपील की 

बैठक में सदर एसडीओ राजेश साह ने लोगों से आपसी सद्भाव से हर पर्व को मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुछ गलतफहमी के कारण विवाद हुआ था। बैठक में इस मसले को बेहद सद्भावपूर्ण माहौल में सुलझा लिया गया है। दोनों पक्षों ने स्वयं ही आपसी सद्भाव से पर्व को मनाने का निर्णय लिया है, जो कि स्वागतयोग्य है। साथ ही लेस्लीगंज एसडीपीओ आलोक टूटी ने कहा कि लोग शांति और आपसी मेलजोल के साथ हर पर्व को मनायें। प्रशासन हमेशा आमलोगों के साथ है। लोग पर्व के माहौल को ऐसा सौहार्द्रपूर्ण बना दें कि दूसरे जगह के लोग भी यहां से सीख लें।

मौके पर ये रहे मौजूद 

शांति समिति की बैठक में पांकी प्रमुख पंचम प्रसाद, प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज सिंह, सीओ सह बीडीओ राज कुंवर सिंह, जिला परिषद सदस्या खुशबू कुमारी, पांकी थाना प्रभारी कुंदन पासवान, पिपराटांड़ थाना प्रभारी हिरलाल साह, उपप्रमुख अमित कुमार चौहान, सांसद प्रतिनिधि सत्यप्रकाश पांडे, विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह, श्रीरामजानकी मंदिर के सचिव उपेन्द्र कुमार, अंजुमन इस्लाहूल मुसलेमीन के सदर अबुल हसन, सेक्रेटरी रमुज अंसारी, मुखिया प्रेम प्रसाद, अनीता लोहरा, मीना देवी, सुनील प्रजापति, प्रखण्ड बीससूत्री उपाध्यक्ष हफ़िजुल्लाह अंसारी, नेहाल अहमद, रफीक अंसारी, यशवंत कुमार, मुकेश सिंह चंदेल, कांग्रेस जिला महासचिव एजाज अहमद खान, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष एनामूल आज़ाद, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष मुन्ना सिंह, संस्कार सोनी, राजन कुमार, जयकिशोर प्रसाद, कुंदन सिंह, अखिलेश ठाकुर, नरेंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य उर्मिला देवी, सुनील चौहान, मिथलेश यादव, दसू सिंह, गुड्डू भुईयां, मिन्टी वर्मा, शिवकुमार यादव, श्रवण रजक, सुनील गुप्ता, साधु मांझी, बच्चन ठाकुर, शत्रुधन सिंह, हाजी रईश अंसारी, हसमत अंसारी, मो मोबीन आलम, शहजाद आलम, सिमबुल हुसैन सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!