Home » झारखंड » पलामू » पलामू : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर कांग्रेसियों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके योगदान को किया याद

पलामू : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर कांग्रेसियों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके योगदान को किया याद

पलामू डेस्क : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में स्थानीय सुभाष चौक पर कांग्रेस जनों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माला अर्पण करके उनको श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। मौके पर जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि है नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बताए हुए रास्ते पर चलने का
हम सभी को संकल्प लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नेताजी ने देश के युवाओं को संगठित कर आजादी के लड़ाई के लिए अलख जगाया था। उनके अंदर कुशल नेतृत्व क्षमता, अद्भुत पराक्रम था। आजादी की लड़ाई में उनका त्याग और बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण तिवारी, पूर्णिमा पांडेय, शमीम अहमद राईन, मिथिलेश कुमार सिंह, ईश्वरी प्रसाद सिंह, सत्येंद्र सिंह, जितेंद्र कमलापुरी, हर्ष साहनी, सोनू खान, महिला जिला अध्यक्ष इंदु भगत, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष जीशान खान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुन्ना खान, एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक पासवान, महानगर अध्यक्ष राजेश चौरसिया, देवांग शुक्ला, रविंद्र कुमार, खुर्शीद आलम, चिंतामणि तिवारी, सौरभ पांडेय, रामाशीष मेहता, अभिषेक चौधरी, आलोक सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे ।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!