Home » झारखंड » राँची » रांची के लापुंग में अंधाधुंध गोलीबारी, एक की मौत

रांची के लापुंग में अंधाधुंध गोलीबारी, एक की मौत

A revolver held by two anonymous hands is fired on a black background.

आज़ाद दर्पण डेस्क : रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र के हुलुस गांव में बाइक सवारों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत की खबर है। जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल है। घटना शुक्रवार की देर रात करीब 12:00 बजे की है। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार देर रात 12:00 बजे बाइक सवार लोगों ने दो दोस्त राजेश व संदीप को टारगेट कर अंधाधुंध फायरिंग किया। इस घटना में राजेश की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संदीप बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल घायल संदीप को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। अभी उसका इलाज रिम्स, रांची में किया जा रहा है। हालांकि उसकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई। पुलिस रात को ही मौके पर पहुंच गई। रांची के ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो पूरे मामले छानबीन कर रहे हैं।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!