Home » झारखंड » पलामू » “विश्व राजनीति 1914 से 2023 तक, भारत की विशेष भूमिका के संदर्भ में” विषय पर अंतरविभागीय व्याख्यानमाला का आयोजन

“विश्व राजनीति 1914 से 2023 तक, भारत की विशेष भूमिका के संदर्भ में” विषय पर अंतरविभागीय व्याख्यानमाला का आयोजन

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : नगर पंचायत अंतर्गत नावाडीहकला स्थित रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभाग के द्वारा अंतरविभागीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। व्याख्यानमाला का विषय “विश्व राजनीति 1914 से 2023 तक, भारत की विशेष भूमिका के संदर्भ में” था। इसमें विश्वविद्यालय के सभी संकायों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस व्याख्यानमाला में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, कुलपति, कुलसचिव ने अपनी गरिमामयी व्याख्यान से बच्चों का ज्ञान और उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम की विशेष वक्ता डॉ राजदुलारी थी।इस आयोजन को सफल बनाने में पीजी समन्वयक सह डीन कला एवं मानविकी डॉ अशोक कुमार, नोडल पदाधिकारी डॉ एच बी प्रसाद, डीन विज्ञान डॉ आर के तिवारी, एसोसिएट डीन डॉ अरिंदम घोष, काॅमर्स डीन डॉ रवीन्द्र केसरी, डॉ सुखदेव साहू, डॉ जनकनंदिनी, डॉ बिंदा कुमारी, डॉ रणविजय कुमार, अजीत महतो, शांति एक्का, अमृता, पंकज कुमार, विपुल कुमार महतो, शालिनी सुमन का सक्रिय योगदान रहा। मंच संचालन डॉ स्वाति ने किया।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!