नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच का आगामी 11 फरवरी को शिवाजी मैदान में महासम्मेलन को सफल बनाने हेतु निकली गई रथयात्रा शुक्रवार को पांडु प्रखण्ड पहुंची। अभियान सह जागरूकता रथ ने प्रखण्ड के सभी पंचायतों का भ्रमण कर लोगों को महासम्मेलन में शामिल होने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कई नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधानसभा ब्रह्मदेव प्रसाद, विजय चंद्रवंशी, अख्तर अंसारी, अमर प्रसाद, बंदला गांव निवासी पूर्व मुखिया इंद्रजीत चौधरी, संतोष गुप्ता लोग उपस्थित थे। संयोजक मंडल प्रमुख ब्रह्मदेव प्रसाद ने सभी संयोजक मंडल एवं ओबीसी समाज से आग्रह किया कि 11 फरवरी को मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में उपस्थित होकर इस महासम्मेलन को सफल बनाएं।

Author: Shahid Alam
Editor