Home » झारखंड » पलामू » पलामू : आठ साल के दिव्यांग मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पलामू : आठ साल के दिव्यांग मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पलामू डेस्क : जिले से एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिले में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची मानसिक रूप से दिव्यांग है। दिव्यांग बच्ची से दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता का इलाज एमएमसीएच, मेदिनीनगर में किया जा रहा है। घटना नावा बाजार थाना क्षेत्र की है।

क्या है पूरा मामला

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची घर से बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़वा थाना क्षेत्र निवासी कंचन कुमार वहां पहुंचा और बच्ची को एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। चूंकि बच्ची बोल नहीं सकती थी। यह बात आरोपी को पता थी। परंतु बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन व स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी तथा पीडिता को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। एमएमसीएच, मेदिनीनगर में डॉक्टरों की एक टीम उसका इलाज कर रही है और उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

शादीशुदा है आरोपी 

बताया जा रहा है कि कंचन कुमार ने शराब के नशे में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी शादीशुदा है और उसका एक 10 वर्ष का बेटा भी है। आरोपी राज्य से बाहर रह कर काम करता है। कुछ दिन पूर्व ही वह घर लौटा है।

पड़वा थाना की मदद से आरोपी गिरफ्तार

नावा बाजार थाना प्रभारी दीपक कुमार दास ने बताया कि पीड़िता को इलाज के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर में भर्ती करवाया गया है। वहीं आरोपी कंचन कुमार को पड़वा थाना की मदद से गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!