Home » झारखंड » पलामू » पलामू : पांच वर्षीय बच्चे का शव कुएं से बरामद, हत्या या हादसा ?

पलामू : पांच वर्षीय बच्चे का शव कुएं से बरामद, हत्या या हादसा ?

पलामू डेस्क : जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक कुएं से पांच वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ है। कुएं में बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना पाटन थाना क्षेत्र के सुठा गांव की है। मृतक बच्चे की पहचान सुठा गांव निवासी अकबर अंसारी के पांच वर्षीय पुत्र जुनैद अंसारी के रूप में हुई है।

कल शाम से ही लापता था जुनैद 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जुनैद अंसारी कल शाम 5:00 बजे से ही लापता था। परिजनों ने खोजबीन की, परंतु उसका पता नहीं चल पाया था। बाद में पुलिस को सूचना दी गई थी। शुक्रवार को लोगों ने कुएं में शव को देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान जुनैद अंसारी के रूप में हुई। बेटे की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

हत्या या हादसा?

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर भेज दिया है। किशुनपुर ओपी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि बच्चा खेलते हुए कुएं में गिर गया होगा। पुलिस सभी ऐंगल से मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!