Home » झारखंड » पलामू » पलामू : गढ़गांव के डीलर ने कम बांटा राशन, धांधली के विरोध में लाभुकों का हंगामा

पलामू : गढ़गांव के डीलर ने कम बांटा राशन, धांधली के विरोध में लाभुकों का हंगामा

कम मात्रा में राशन देने पर हंगामा करते ग्रामीण

शाहिद आलम : पलामू जिले के पांकी प्रखंड के गढ़गांव में जन वितरण प्रणाली के दुकानदार की मनमानी से तंग आकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने डीलर पर निर्धारित मात्रा से कम राशन देने का आरोप लगाया है। कबीर अंसारी, अरशद अली, निसार मियां, मरून कुंवर, जुलेखा बीबी, प्रदीप सिंह, संजय सिंह, गोपाल सिंह, सुनील सिंह, प्रेम सिंह, खातो बीबी, शकीला बीबी, माया देवी दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि जनवितरण प्रणाली की दुकानदार खुशबू महिला स्वयं सहायता समूह है। इसकी अध्यक्ष चन्दा देवी लगातार मनमाने तरीके से राशन का वितरण करती है। गत अप्रैल माह में 60 लाभुकों को राशन नहीं देने के कारण निलंबित कर दिया गया था। अगस्त माह से खुशबू महिला स्वयं सहायता समूह को पुनः राशन अलॉट होना शुरू हुआ है। लाभुकों ने बताया कि निलंबन के बाद वापसी के बावजूद डीलर के रवैये में किसी प्रकार का कोई का कोई सुधार नहीं है। लाभुकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन दिया जाना है। परन्तु डीलर द्वारा सितंबर माह का लाभुकों को मात्र 3.5 किलो प्रति यूनिट ही राशन वितरण किया गया है। इसी बात को लेकर लाभुकों ने हंगामा किया तथा डीलर खुशबू महिला स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष चंदा देवी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

समूह की सचिव व अन्य सदस्य भी अध्यक्ष के खिलाफ़ 

अधिकारिक रूप से जन वितरण प्रणाली की दुकान का लाइसेंस खुशबू महिला स्वयं सहायता समूह के नाम से निर्गत है। गौरतलब हो कि किसी भी महिला स्वयं सहायता समूह में एक अध्यक्ष के साथ-साथ सचिव समेत नौ अन्य महिलाएं भी होती है। खुशबू महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष चंदा देवी के विरुद्ध उस समूह की सचिव माया देवी, सदस्य ललिता देवी, खातो बीबी, सईदा बीबी भी है। इन सभी ने आरोप लगाया कि लाभुकों के साथ साथ हमें भी राशन कम दिया जाता है। नियमित राशन वितरण की जानकारी समूह के सभी सदस्यों को होनी चाहिए। उसके बावजूद हमें किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी जाती है। अध्यक्ष मनमाने तरीके से राशन का वितरण करती है और राशन की कालाबाजारी में भी लिप्त हैं।

क्या कहती है आरोपी अध्यक्ष

खुशबू महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष चन्दा देवी ने अपने ऊपर लगे आरोप के बारे में कहा कि ग्रामीणों के कहने पर मैंने राशन बांटा है। चन्दा देवी ने कैमरे के सामने स्वीकार किया कि लाभुकों को सितंबर माह का साढ़े तीन किलो प्रति यूनिट ही राशन दिया गया है। उन्होंने कहा कि राशन बांटने कोई सदस्य आती ही नहीं है।

क्या कहते हैं पदाधिकारी 

पांकी प्रखण्ड के प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी आशीष खलखो ने पूरे मामले पर कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। पूरे मामले को गंभीरता से जांच कर दोषी डीलर के विरुद्ध कारवाई की जाएगी।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!