Home » झारखंड » राँची » पलामू : अज्ञात अपराधियों ने मुखिया संघ के अध्यक्ष को मारी गोली, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

पलामू : अज्ञात अपराधियों ने मुखिया संघ के अध्यक्ष को मारी गोली, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

पलामू डेस्क : पलामू जिले के पांकी प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष सह तेतराई पंचायत के मुखिया राजेंद्र पांडेय उर्फ जितेंद्र पांडेय को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। घटना शुक्रवार देर शाम करीब 6:30 बजे की है। गोली राजेंद्र पाण्डेय के बांये हाथ में लगी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।

क्या है पुरा मामला

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तेतराई पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के पांकी प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय तेतराई बाजार से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में वे तेतराई बाजार में स्थित एक होटल में कुछ लेने के लिए रुके थे। इस दौरान अचानक दो बाइक सवार अपराधी वहां पर पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। गोली उनके बाएं हाथ में लगी। मुखिया राजेंद्र पाण्डेय को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए पांकी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले में छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। ताजा जानकारी के अनुसार घटनास्थल से पुलिस को एक खोखा बरामद हुआ है। उल्लेखनीय है कि राजेंद्र पांडेय उर्फ जितेंद्र पांडेय पूर्व में पांकी प्रखंड के उपप्रमुख भी रह चुके हैं।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!