Home » झारखंड » राँची » पलामू : अज्ञात चोरों ने उड़ाया घर के बाहर खड़ा पिकअप वाहन, सीसीटीवी में वाहन ले जाते दिखे चोर

पलामू : अज्ञात चोरों ने उड़ाया घर के बाहर खड़ा पिकअप वाहन, सीसीटीवी में वाहन ले जाते दिखे चोर

पलामू डेस्क : जिले के पांकी थाना क्षेत्र में एक बार फिर पिकअप वाहन चोरी की घटना हुई है। इस बार ये घटना पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर स्थित गजबोर के पास हुई है। अज्ञात चोरों ने गुरुवार की रात्रि में करीब 12:00 बजे दुर्गा प्रसाद के घर के बाहर खड़े उनके पिकअप वाहन (जेएच 03 एजे-1353) को चोरी कर लिया है। घटना सीसीटीवी में कैमरे में कैद हुई है। भुक्तभोगी वाहन मालिक ने पांकी पुलिस को लिखित आवेदन देकर चोरी गए पिकअप वाहन को बरामद करने की गुहार लगाई है। उल्लेखनीय है कि विगत 16 नवंबर 2023 को भी पांकी के जरही चौक के पास से अज्ञात चोरों ने पिकअप वाहन को चोरी कर लिया था।

क्या कहना है भुक्तभोगी वाहन मालिक का

घटना के संबंध में भुक्तभोगी वाहन मालिक दुर्गा प्रसाद में बताया कि ततराई में उनकी गल्ले की दुकान है। पिकअप प्रतिदिन वहां धान व मकई ढोने के काम करता है तथा शाम में गजबोर स्थित घर के पास लाकर खड़ा कर दिया जाता है। प्रतिदिन की भांति गुरुवार को भी रात में करीब 8:00 बजे ड्राइवर संजय भुइयां ने पिकअप वाहन को घर के पास लाकर खड़ा किया था। लेकिन शुक्रवार की सुबह जब हमने बाहर देखा तो पिकअप अपनी जगह पर से गायब था। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर वाहन मालिक ने इसकी लिखित शिकायत पांकी थाना में की है।

सीसीटीवी में पिकअप वाहन ले जाते दिखे चोर 

पिकअप वाहन चोरी की घटना भुक्तभोगी के घर के पास एक अन्य घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी में रात को करीब 12:12 बजे चोर पिकअप वाहन को चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिए हैं। वहीं पिकअप वाहन को लोग चोर बालूमाथ की ओर लेकर गए हैं। इस दौरान रात के करीब 1:37 बजे पिकअप वाहन हेरहंज में लगे एक अन्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!