Home » झारखंड » राँची » पलामू : 21 नवंबर को श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के कलश यात्रा के मार्ग पर बंद रहेगा वाहनों का परिचालन, वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे वाहन

पलामू : 21 नवंबर को श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के कलश यात्रा के मार्ग पर बंद रहेगा वाहनों का परिचालन, वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे वाहन

पलामू एसपी द्वारा जारी किया गया वैकल्पिक मार्ग का नक्शा

पलामू डेस्क : मेदिनीनगर शहर के हाउसिंग कालोनी में आयोजित होनेवाले श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में है। आगामी 21 नवंबर को महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा प्रस्तावित है। कलश यात्रा व महायज्ञ में देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज भी शामिल होंगे। कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में कलश यात्रा की भव्यता को ध्यान में रखते हुए पलामू पुलिस ने आगामी 21 नवंबर को कलश यात्रा के मार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद रखने का निर्णय लिया है।

पुलिस ने किया वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था 

कलश यात्रा हाउसिंग कॉलोनी से रेड़मा चौक, छ:मुहान चौक, तीन कोनिया गैराज होते हुए कोयल नदी पहुंचेगी, जहां पवित्र कलश में जल भरा जाएगा। कलश यात्रा के दिन यानि कि 21 नवंबर को पलामू पुलिस ने इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद रखने का निर्णय लिया है। पुलिस ने वाहनों के परिचालन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है। इसके लिए पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने वैकल्पिक मार्ग को दर्शाने के लिए एक नक्शा जारी किया है। उनके द्वारा जारी नक्शे के अनुसार 21 नवंबर को रांची से मेदिनीनगर शहर, गढ़वा, चैनपुर आने-जाने वाले वाहन रांची-मेदिनीनगर मार्ग से दो नंबर टाउन, सदिक चौक मार्ग का प्रयोग करेंगे। वहीं रांची से पड़वा मोड, छत्तरपुर, हरिहरगंज, बिहार राज्य आदि की ओर आने-जाने वाले छोटे वाहन चियांकी बाइपास रोड से रजवाडीह चौक, पोखराहा, बहलोलवा, खनवा, बैरिया चौक होते हुए आ-जा सकेंगे। जबकि पांकी से मेदिनीनगर शहर आने-जाने वाले वाहन रजवाडीह, पोखराहा, बहलोलवा, खनवा, बैरिया होते हुए मेदिनीनगर शहर आ-जा सकेंगे।

 

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!