Home » झारखंड » पलामू » पांकी: संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव बरामद, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

पांकी: संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव बरामद, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

पलामू डेस्क : जिले से एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। पूरा मामला मामला पांकी थाना क्षेत्र का है। पांकी थाना मुख्यालय के फॉरेस्ट ऑफिस रोड स्थित महिला के ससुराल से शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने आत्महत्या की है। मृतका की पहचान रविन्द्र दुबे की पत्नी रागिनी देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतका रागिनी देवी का पति रविन्द्र दुबे बिहार के बक्सर में रहकर किसी कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में काम करता था। जबकि पत्नी पांकी के फॉरेस्ट ऑफिस रोड स्थित ससुराल में बच्चों व अन्य ससुरालवालों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गुरुवार की सुबह में विवाद हुआ था। गुरुवार की सुबह मृतका ने अपने बच्चों को तैयार का स्कूल भेजा और उसके बाद करीब सुबह 10:00 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस को देर शाम को हुई घटना की जानकारी, छानबीन में जुटी

हालांकि ससुरालवालों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को नहीं दी। देर शाम पुलिस को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया है। इधर पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति भी बक्सर से देर शाम पांकी पहुंचा। घटना के संबंध में थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान मनव्वर ने बताया कि पुलिस को देर शाम घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया गया है, वहीं पति व अन्य ससुराल वालों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतका के मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मायकेवाले भी मौके पर पहुंच रहे हैं। मायके वालों के आने के बाद उनके बयान के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!