Home » झारखंड » राँची » खेलो झारखंड के तहत ओपन जुडो प्रतियोगिता में विश्रामपुर के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, जीते 28 गोल्ड समेत पदक

खेलो झारखंड के तहत ओपन जुडो प्रतियोगिता में विश्रामपुर के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, जीते 28 गोल्ड समेत पदक

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : रांची में खेलो झारखंड के तहत राज्यस्तरीय स्कूली खिलाड़ियों के विभिन्न ग्रुप की हुई ओपन जुडो प्रतियोगिता में स्थानीय पीएस एकेडमी के माध्यम से प्रतियोगिता में शामिल पांच निजी व सरकारी शिक्षण संस्थान के शामिल 45 खिलाड़ियों में 28 ने स्वर्ण पदक तथा 3 रजत पदक जीते। इनमें सनातन विद्या निकेतन से प्रिंस कुमार, विकास कुमार, आलोक कुमार, रोहित कुमार स्वर्ण ने पदक हासिल किया। वहीं शुभम कुमार ने रजत पदक जीता। ज्ञान दीप कॉन्वेंट स्कूल बीमोड़ से मुन्नी कुमारी, संजीवनी कुमारी, काजल कुमारी, दुर्गा कुमारी, चांदनी कुमारी ने स्वर्ण पदक और परी कुमारी ने रजत पदक जीता। स्थानीय आरके प्लस टू जनता हाई स्कूल से प्रियांशु, प्रिया, सरस्वती, संजना, निशा के अलावा अमर, ओम, शिवांकर व रोहित ने स्वर्ण पदक तथा सोनी ने रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। जबकि पांडू प्रखंड के मदरसा सज्जादिया कजरूकला से अफसाना, सानिया, मरियम, अंजुम, अरमान, आसिफ ने गोल्ड मेडल लाए। साथ ही स्थानीय भागमनी चंद्रवंशी पब्लिक स्कूल से मुस्कान गिरी, अनामिका मिंज, वफ़ा आलम, रिशु सिंह ने गोल्ड मेडल मोहित गिरी ने सिल्वर मेडल जीता। स्थानीय पी एस एकेडमी के डायरेक्टर डॉ० अज्जो सिद्दीकी ने बताया कि विश्रामपुर आरसीयू विश्व विद्यालय के चांसलर डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी, डॉ. नजरूल हक, इस्लामउद्दीन अन्सारी, इमामुल अन्सारी ने स्कूली खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को शानदार बताते हुए बधाई दिया है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!