Home » झारखंड » राँची » रांची : आईईडी ब्लास्ट में घायल होने के बाद गुपचुप तरीके से रिम्स में इलाज करवा रहे नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची : आईईडी ब्लास्ट में घायल होने के बाद गुपचुप तरीके से रिम्स में इलाज करवा रहे नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची डेस्क : रांची पुलिस ने रिम्स में गुपचुप तरीके से इलाज करा रहे भाकपा माओवादी के एक नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा नक्सली आईईडी ब्लास्ट में खुद ही घायल होने के बाद गुपचुप तरीके से विगत एक सप्ताह से रिम्स में भर्ती होकर अपना इलाज करावा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

क्या है पूरा मामला

रांची जिले के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के अनुसार कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय नक्सली निर्मल मुंडा आईईडी ब्लास्ट में खुद घायल हो गया था, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट लगी थी। आईडी ब्लास्ट में घायल होने के कारण वह चल फिर नहीं पा रहा था। ऐसे में वह अपना इलाज जंगल में ही झोलाछाप चिकित्सकों से करवा रहा था जब उसे कोई फायदा नहीं हुआ और उसके पैर की हालत और बिगड़ने लगी तो वह इलाज के लिए रिम्स पहुंचा था।

सड़क दुर्घटना में घायल होने का बहाना बनाकर हुआ था भर्ती

आईईडी ब्लास्ट में घायल वांटेड नक्सली निर्मल मुंडा ने रिम्स में भर्ती होने के लिए सड़क दुर्घटना का बहाना बनाया था। वह सड़क दुर्घटना में घायल होने की बात कहकर रिम्स में एक सप्ताह पूर्व से भर्ती होकर अपना इलाज करा रहा था। जैसे ही इसकी भनक पुलिस को लगी, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले उससे संबंधित सूचनाओं को एकत्रित किया तथा उसके नक्सली होने की पुष्टि होने के जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की अभिरक्षा में हो रहा है रिम्स में इलाज

आईईडी ब्लास्ट में घायल नक्सली पहले तो सड़क दुर्घटना में घायल होने का बहाना बनाकर गुपचुप तरीके से रिम्स में इलाज करा रहा था। लेकिन अब पुलिस की गिरफ्तारी के बाद उसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में रिम्स में ही किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार नक्सली खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय था। रांची पुलिस ने नक्सली के गिरफ्तारी से संबंधित सूचना खूंटी, चाईबासा व सरायकेला पुलिस को दे दी है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!