Home » राज्य » बिहार » लूटपाट का विरोध करने पर वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या, पुलिस छानबीन में जुटी

लूटपाट का विरोध करने पर वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या, पुलिस छानबीन में जुटी

बिहार डेस्क : राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर घर में अकेली रह रही एक वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। अपराधियों ने लूटपाट के दौरान विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया है। मृतक महिला की पहचान ललिता देवी (80 वर्ष) के रूप में हुई है। वह स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अयोध्या भगत की पत्नी थी। जबकि महिला का इकलौता बेटा भीम प्रसाद रांची में सेल टैक्स डिपार्टमेंट में पदस्थापित है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

महिला के घर में हलचल नहीं होता देख पुलिस को दी गई सूचना

मंगलवार की सुबह बुद्धा कॉलोनी स्थित महिला के घर में अन्य दिनों की तरह हलचल नहीं हुआ और दरवाजा नहीं खुला तो पास-पड़ोस के लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा खोला तो सन्न रह गई। पुलिस ने घर के कमरे में बेड पर महिला का शव पड़ा हुआ पाया। छानबीन के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला, जिसमें दो युवक रात के करीब 12:00 बजे घर से झोला लेकर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं छानबीन के लिए एफएसएल टीम व डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया लूटपाट का विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर देने का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!