Home » राज्य » बिहार » घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस छानबीन में जुटी

घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस छानबीन में जुटी

बेगूसराय डेस्क : जिले में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना शुक्रवार की रात की है। घटना के वक्त युवक अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान अपराधी घर में घुसे और उसे गोली मार दिया। घटना बेगूसराय के एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट गुरदासपुर के वार्ड नंबर-21 की है। मृतक की पहचान एफसीआई थाना क्षेत्र के बिहट गुरदासपुर वार्ड नंबर-21 के रहने वाले भूषण महतो के पुत्र छोटू कुमार महतो के रूप में हुई है।

क्या है पूरी घटना

परिजनों ने बताया कि छोटू कुमार महतो रात का खाना खाने के बाद अपने पिता के साथ अपने दूसरे घर में सोने चला गया। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोगों ने घर में घुसकर छोटू कुमार महतो को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। छोटू की हत्या का पता परिजनों को शनिवार को अहले सुबह 3:00 बजे के करीब पता चला। परिजनों ने बताया कि छोटू की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर भी उसकी हत्या क्यों की गई, यह समझ से परे है। उल्लेखनीय है कि मृतक छोटू कुमार महतो मजदूरी करके अपने पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था।

पुलिस छानबीन में जुटी 

पुलिस इधर घटना की सूचना मिलने पर एफसीआई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया है। इस संबंध में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अपने स्तर से गहनता से छानबीन कर रही है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!