Home » झारखंड » पलामू » कांग्रेस के पोल खोल-हल्ला बोल अभियान के तहत पाटन व पंडवा में हुआ कार्यक्रम

कांग्रेस के पोल खोल-हल्ला बोल अभियान के तहत पाटन व पंडवा में हुआ कार्यक्रम

पलामू डेस्क : पलामू जिले का पाटन प्रखंड एवं पंडवा प्रखण्ड मुख्यालय में सोमवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा पोल खोल-हल्ला बोल अभियान के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। पाटन में आयोजित नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता अभय पांडे तथा पंडवा में सिराजुद्दीन ने किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक पासवान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पलामू लोकसभा के संयोजक भीम कुमार उपस्थित थे।

जुमलेबाज़ पार्टी है भाजपा : भीम कुमार 

पलामू लोकसभा प्रभारी भीम कुमार ने अपने बात रखते हुए कहा की भाजपा एक जुमलेबाज पार्टी है। लगातार मोदी सरकार लोगों को झूठे जुमले देने का काम करती रही है। उन्होंने जो काला धन वापस लाने और प्रत्येक लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपया देने की बात कही थी, उसका हश्र पूरे तरीके से मुंगेरीलाल का हसीन सपने जैसा हुआ। मोदी सरकार ने चुनाव जीतने के बाद सभी कामों को अपने वादे के विपरीत किया है। देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने के बजाय, भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार बढ़ा है। महंगाई कम करने के बदले महंगाई आसमान छु रही है।

देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति : बिट्टू पाठक 

सभा में संबोधित करते हुए पार्टी के पलामू जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति है। भाजपा धर्म के नाम पर हिंदू-मुस्लिम को लड़ाना चाहती है। आने वाला चुनाव लोकतंत्र की रक्षा के लिए है। मोदी सरकार को जमीनदोज करना होगा। केंद्र की मोदी सरकार जो वादा किया था वह वादा पूरा करने में नाकाम साबित हुआ है। जहां उसने वादा किया था कि प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ रोजगार देंगे लेकिन वह रोजगार युवाओं को ठगने का सपना दिखाया जा रहा है। अग्निवीर के रूप में चार वर्षों का सेना में नौकरी व दूसरे नौकरियों में केवल अनुबंध की नौकरी का झुनझुना थमाया जा रहा है। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी पप्पू पासवान ने कहा कि मोदी सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष के नेताओं को झूठे-मुठे केस में फंसा कर परेशान करने का काम कर रही है। भाजपा ने सत्ता पाने के लिए खरीद फरोक का सहारा लिया है और अपने मित्र अडानी और अंबानी को मदद पहुंचाने का काम किया है।

कौन-कौन हुए शामिल 

कार्यक्रम में सत्यानंद दुबे, प्रदेश सचिव अरविंद तूफानी, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष विमला कुमारी, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष अशोक पासवान, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष रामानंद पांडे, त्रिपुरारी सिंह, राजा राम सिंह, अरुण पासवान, प्रदीप पासवान, बसंत पासवान, राकेश दुबे, श्याम पासवान, लव सिंह, बबन राम, सहजाद अली, मोहित अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, अलादीन अंसारी, चंपा देवी, सविता देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी सहित  सैकड़ो की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित हुए।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!