Home » झारखंड » पलामू » पलामू : भाजपा की मेरी माटी-मेरा देश अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित

पलामू : भाजपा की मेरी माटी-मेरा देश अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : नगर परिषद अंतर्गत वार्ड-17 के लाली माटी में बने सामुदायिक भवन में नगर मंडल और ग्रामीण मंडल भाजपा के संयुक्त तत्वाधान में सभी 20 वार्ड और दस पंचायत से मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत घर-घर संग्रह किए गए माटी अंश को एक अमृत कलश में इकट्ठा करने को लेकर शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी शामिल हुए। मौके पर उन्होनें बताया कि इस अमृत कलश को नई दिल्ली में अमृत महोत्सव पर बने अमृत उद्यान तक पार्टी के स्थानीय कार्यकर्त्ता के जरिए पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने गांव के कोने-कोने तक फैले अपनी पार्टी कार्यकर्त्ता को ही अपनी तथा दल की सबसे बड़ी पूंजी बताया। साथ में जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता की प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम और सह अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डा अमरेश तिवारी ने किया। संचालन नगर मंडल महामंत्री संतोष राम ने किया। प्रारंभ में पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और प. दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उपस्थित जनों ने नमन किया। उपस्थित लोगों में प्रथम नप अध्यक्ष देवनारायण सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजय साह, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण शर्मा, महामंत्री अर्चना देवी, ग्रामीण महामंत्री व मुखिया राधाकृष्ण साव, रामानन्द तिवारी, नरसिंह चौबे, उपाध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, बेबी देवी, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य किरण देवी सहित दर्जनों लोगों का नाम शामिल है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!