Home » झारखंड » पलामू » पलामू में भी हो सकती है राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” : जिला प्रभारी विनय सिन्हा

पलामू में भी हो सकती है राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” : जिला प्रभारी विनय सिन्हा

पलामू डेस्क : जिले में भी कांग्रेस पार्टी द्वारा “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” की शुरुआत मंगलवार को किया गया। जिले में “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का शुभारंभ डाल्टनगंज विधानसभा के सतबरवा प्रखंड से पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ़ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में किया गया। सर्वप्रथम सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मोटरसाइकिल यात्रा निकली गई। उसके बाद यात्रा में शामिल कार्यकर्ता विभिन्न पंचायतों में पदयात्रा करके सतबरवा बाजार के प्रांगण पहुंचे, जहां नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह पलामू प्रभारी विनय सिन्हा उर्फ दीपू उपस्थित हुए। कार्यक्रम का अध्यक्षता सतबरवा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव ने किया।

पलामू में भी हो सकती है राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” : जिला प्रभारी विनय सिन्हा 

नुक्कड़ सभा में लोगों को संबोधित करते हुए विनय सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पैदल “भारत जोड़ो यात्रा” की। अब राहुल गांधी अन्याय की खिलाफ आवाज को बुलंद करने के लिए मणिपुर से मुंबई तक “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” कर रहे हैं। उनका इस यात्रा का एकमात्र उद्देश्य केंद्र प्रायोजित बेरोजगारी, महंगाई, भुखमरी, महिला उत्पीड़न जैसे आम आदमी पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करना और लोगों के दु:ख-दर्द को समझते हुए उन्हें भी अपनी आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” झारखंड में करीब 800 किमी की होगी। प्रबल संभावना है कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी पलामू भी आएंगे।

न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष : बिट्टू पाठक

मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार ने 10 वर्षों में सबसे प्राथमिकता वाले तबके के साथ सबसे ज्यादा अन्याय किया है। केंद्र सरकार प्रत्येक दिन लोकतंत्र की हत्या कर रही है। आज देश में बेरोजगारी उच्च स्तर पर है। पिछले 45 वर्षों में बेरोजगारी का यह हाल नहीं रहा। 4 करोड़ नौजवान सड़कों पर भटक कर दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। 2014 में जिस महंगाई की दुहाई देकर लोगों को गुमराह किया गया था, वही महंगाई अपने  उच्चतम स्तर स्तर पर है। केंद्र सरकार का अत्याचार यहीं खत्म नहीं होता है। बल्कि सरकार द्वारा अपनी मर्जी का कानून पास करने के लिए डेढ़ सौ सांसदों को निलंबित कर दिया जाता है। ऐसा आज तक किसी सरकार में नहीं हुआ कि विपक्ष की आवाज बंद कराई गई। केंद्र सरकार द्वारा देश के दबे कुचले एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक के हक को दबाने का काम किया गया है। बाबा साहेब अंबेडकर ने इस तबके को जो संविधानिक कवच दिया था, उसे खत्म किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी एवं जन-जन के नेता राहुल गांधी इस अन्याय के खिलाफ तब तक संघर्ष करेंगे, जब तक न्याय न मिल जाए। अन्याय के खिलाफ न्याय के हक तक यात्रा और पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

कौन-कौन रहे मौजूद

मौके पर प्रमुख रूप से जिला बीससूत्री उपाध्यक्ष विमला कुमारी, तारकेश्वर पासवान, गिरजा राम, अरविंद पासवान, राजेश चौरसिया, मुकेश सिंह, अमुक प्रियदर्शी, संतोष गुप्ता, अशोक राम, अनिल सिंह, खुर्शीद आलम, उमेश यादव, प्रेमचंद उरांव, पिंटू अंसारी, नीरज पासवान, धनेश्वर यादव, योगेंद्र उरांव, अमरेश उरांव, रामनाथ भुईयां, मीनल अली, अकबर अली, टिंकू आलम, अरुण साहू, अनीश सिंह, मो नसीम, अलाउद्दीन अंसारी, अमरेश उरांव, सोनू कुमार सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!