रांची/पलामू डेस्क : राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में स्थित इंद्रपुरी में रहने वाली एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान श्रुति श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वह पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। मृतका सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी में किराये के एक मकान में रहती थी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विस्तृत खबर की प्रतीक्षा . . .

Author: Shahid Alam
Editor