Home » झारखंड » राँची » रांची : अपनी ही भतीजी के दुष्कर्म के आरोपी कलयुगी चाचा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़िता ने शिक्षिका को बताई थी आपबीती

रांची : अपनी ही भतीजी के दुष्कर्म के आरोपी कलयुगी चाचा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़िता ने शिक्षिका को बताई थी आपबीती

रांची डेस्क : राजधानी रांची से पुलिस ने अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म के आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नाबालिग पीड़िता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात अपनी शिक्षिका को बताया था, जिसके बाद शिक्षिका ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। तुपुदाना ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

राजधानी रांची के एक गांव की रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिग पीड़िता ने अपनी शिक्षिका को बताया कि उसका चाचा और उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करता है। छात्रा की आपबीती सुनते ही शिक्षिका सकते में आ गई। छात्रा ने शिक्षिका को बताया कि वह घर में अकेली रहती है। जबकि मां काम करने शहर जाती है। ऐसे में चाचा अकेले पाकर उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करता है। छात्रा ने शिक्षिका को बताया कि चाचा के डर के कारण वह अपने साथ हुई घटना किसी को नहीं बता पा रही है। शिक्षिका ने घटना की जानकारी तत्काल तुपुदाना ओपी पुलिस को दी।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

शिक्षिका की शिकायत के बाद थाना प्रभारी मीरा सिंह स्वयं हरकत में आ गई। उन्होंने तत्काल पीड़ित छात्रा से मिलकर घटनाक्रम की जानकारी ली और घटना को सही पाने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा न्यू हुलहुंडू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!