Home » झारखंड » राँची » रांची : नकटा पहाड़ घूमने गए पर्यटकों पर वज्रपात, दो की मौत, छ: घायल

रांची : नकटा पहाड़ घूमने गए पर्यटकों पर वज्रपात, दो की मौत, छ: घायल

प्रतीकात्मक फोटो

आज़ाद दर्पण डेस्क : झारखंड में एक बार फिर आसमानी बिजली कहर बनकर टूटी है। राजधानी रांची से सटे चान्हो प्रखंड क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से दो पर्यटकों की मौत हो गई है। घटना सोमवार की देर शाम की है। सभी लोग चान्हो प्रखंड के नकटा पहाड़ में घूमने गए थे।

कैसे हुई घटना

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दो कार से आठ लोग चान्हो प्रखंड स्थित नकटा पहाड़ घूमने गए थे। शाम के करीब 3:30 बजे वहां बारिश शुरू हो गई और वज्रपात होने लगा। इसी दौरान पहाड़ पर भी वज्रपात हुआ और सभी लोग उसकी चपेट में आ गए। घायलों में से ही किसी एक ने इसकी सूचना अपने घरवालों को दी। जिसके बाद पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। 800 मीटर ऊंचे पहाड़ से उतारने में पुलिस व ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसी तरह सभी को उतार कर चान्हो स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सीएचसी में जांच के बाद चामा बुकरु निवासी अफ़ाउल अंसारी (24 वर्ष) व चक्रधरपुर निवासी मोहम्मद राजा (30 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। घायलों का इलाज मांडर स्थित लिवेन्स अस्पताल में किया जा रहा है।

कौन कौन हुए घायल

पहाड़ पर घूमने गए ग्रुप आठ लोग शामिल थे। वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की तो मौत हो गई, जबकि छ: लोग घायल हो गए। घायलों में यूपी के बुलंदशहर निवासी मुबस्सिर सुहैल (25 वर्ष), चक्रधरपुर निवासी मो. सादिक (23  वर्ष), मो. आमिरजेब (40 वर्ष), मो. अतिक अहमद (22 वर्ष), पिठौरिया कोकदोरो निवासी मो. आसिफ (23 वर्ष) तथा पुंदाग निवासी मो. अरसद (25 वर्ष) का नाम शामिल है। बताते चलें कि मृतक मो. अफ़ाउल अंसारी ओडिशा के भुवनेश्वर में रह कर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। कुछ दिन पूर्व ही वह अपने घर आया था। जबकि मृतक मो. राजा चक्रधरपुर में अंडे का बिज़नेस करता था। उल्लेखनीय है कि जब ग्रामीण व पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचे, तब वहां कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं था। चिकित्सक को मौजूद नहीं देख कर ग्रामीण भड़क गए और हंगामा भी किया।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!