पलामू डेस्क : जिले के पांकी प्रखंड कार्यालय ने रविवार को संविधान दिवस मनाया गया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों व अंचल तथा प्रखंड कर्मियों ने भारत के संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा तथा संविधान के अनुरूप अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया। पांकी सीओ सह बीडीओ राजकुंवर सिंह ने प्रखंड कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रखंड व अंचल कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई।
लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया गया वितरण
प्रखंड कार्यालय परिसर में संविधान दिवस के मौके पर लाभुकों के बीच कई परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। मौके पर दो दिव्यांगों लाभुकों को ट्राइसाइकिल दिया गया। वहीं दस मनरेगा मज़दूरों का जॉब कार्ड बनाकर वितरित किया गया। कार्यक्रम में जेएसएलपीएस की ओर से महिलाओं के 12 सखी मंडलों को कूल 24 लाख का चेक प्रदान किया गया। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज सिंह, सीओ सह बीडीओ राजकुंवर सिंह, उप प्रमुख अमित कुमार चौहान, बीस सूत्री उपाध्यक्ष हफीजुल्लाह अंसारी, मुखिया प्रेम प्रसाद, बसारत अंसारी, पंचायत समिति सदस्य सुनील चौहान, उप मुखिया अनारिक राम सहित कई पंचायत प्रतिनिधि तथा प्रखंड व अंचल कर्मी मौजूद थे।
विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन
संविधान दिवस के मौके पर प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली व झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के तत्वावधान में किया गया। शिविर में बच्चों, विधवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति समुदाय, वरीष्ठ नागरिक के कल्याण हेतु विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

Author: Shahid Alam
Editor