Home » देश » सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का लंबी बीमारी के बाद निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का लंबी बीमारी के बाद निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

आज़ाद दर्पण डेस्क : मुंबई से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने मुंबई के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। सुब्रत रॉय का शव बुधवार को लखनऊ स्थित सहारा सिटी लाया जायेगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि सुब्रत रॉय सहारा ग्रुप के संस्थापक थे। विगत कुछ वर्षों से सहार ग्रुप विवादों मे घिरा हुआ है। निवेशकों के पैसे वापस नहीं करने के कारण उन्हें कई महिने जेल में बिताने पड़े।

जानिए कौन है सुब्रत रॉय ?

सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया में हुआ था. उनकी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल में हुई थी. इसके बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई यूपी के गोरखपुर में की थी,रॉय ने सहारा इंडिया परिवार की स्थापना साल 1978 में की थी।

Mahboob Alam
Author: Mahboob Alam

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!