नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : उटारी रोड थाना में रविवार को सेवानिवृत्त एएसआई राजकुमार शर्मा को भावभीनी विदाई दी गयी। उनके सम्मान में एवं विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल शामिल हुए। उनके अलावा इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद, उंटारी थाना प्रभारी अशोक कुमार, रेहला थाना प्रभारी नेमधारी रजक अन्य स्थानीय लोगों के साथ थाना परिसर में बेशकीमती चंदन सहित आम, छतरी, कदम, लीची और पीपल के पौधे लगाए। इसके पूर्व पर्यावरणविद कौशल ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों की शपथ दिलाई गई। उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे राजकुमार शर्मा को थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम का पौधा, मोमेंटो देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर पर्यावरण धर्म गुरु कौशल ने कहा कि वृक्ष और पुलिस दोनों ही समाज के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज व पर्यावरण के लिए वृक्षों और पुलिस का होना नितांत जरूरी है। वनरखी मूवमेंट के प्रणेता कौशल ने कहा कि कोरोना काल में उनके द्वारा इसके पहले थाना परिसर में कई प्रजाति के पौधे लगाए गए थे जो आज वह विकसित होकर वृक्ष बन गया है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों से पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जीवन के हर मौके पर पौधरोपण करने का अनुरोध किया। उन्होंने जिला पार्षद और शिव संपत धाम निर्माण समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह के साथ शिवसंपत धाम परिसर का निरीक्षण कर वहां पौधरोपण करने का आश्वासन दिया, ताकि मंदिर परिसर को और आकर्षक बनाया जा सके। कार्यक्रम में 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व प्रमुख रामसेवक राम, सब इंस्पेक्टर रमेशचंद्र महतो, एएसआई चंडी प्रकाश, मुन्नालाल जामदा, डॉ योगेंद्र सिंह, अगस्त तिवारी सहित कई लोग शामिल थे।

Author: Shahid Alam
Editor