Home » झारखंड » पलामू » माध्यमिक शिक्षक संघ ने विधायक के प्रति जताया हर्ष

माध्यमिक शिक्षक संघ ने विधायक के प्रति जताया हर्ष

जलेश शर्मा, नीलांबर-पितांबरपुर : झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने स्थानीय विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता के द्वारा छठ पूजा के शुभ अवसर पर पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने श्रमदान किया और झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के सांगठनिक चुनाव सफलता पूर्वक होने पर विधायक के प्रति हर्ष व्यक्त किया और विधायक को मिठाई खिलाई। मौके पर झारखंड माध्यमिक शिक्षा संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया की छठ पूजा हिंदुओं का महान पर्व है। इस पुनीत कार्य में हम सभी शामिल हुए और अपना श्रमदान दिया। शिक्षक संघ के लोगों ने इस कार्य को लेकर विधायक की अनंत शुभकामनाएं दी और कहा कि विधायक द्वारा किया गया कार्य दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। मौके पर संगठन सचिव राहुल कुमार, संयुक्त सचिव रामलाल कुमार, सचिव त्रिपुरारी गहलोत, बुद्धदेव साहू, सुजीत कुशवाहा, राजू चौधरी, नरेंद्र कुमार, जयशंकर सोनी मौजूद रहे।

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!