Home » झारखंड » पलामू » पांकी : भास्कर क्लब का विस्तार, संरक्षक समिति में पांच लोगों का चयन

पांकी : भास्कर क्लब का विस्तार, संरक्षक समिति में पांच लोगों का चयन

आज़ाद दर्पण डेस्क : पलामू जिले के पांकी के बसडीह स्थित देवी मंडप के प्रांगण में भास्कर क्लब की बैठक हुई। बैठक में नेहरू युवा क्लब से संबद्धता प्राप्त सामाजिक सरोकार वाले भास्कर क्लब के संरक्षक समिति की चयन किया गया। मौके पर प्रखंड के उपप्रमुख अमित कुमार चौहान को क्लब का प्रखण्ड स्तरीय संरक्षक के रूप में चयनित किया गया। वहीं डंडारकला पंचायत के मुखिया प्रद्युम्न सिंह व पंचायत समिति श्याम नन्दन ओझा को पदेन सदस्य के रूप में समिति का संरक्षक चुना गया। साथ ही गोविंद लाल श्रीवास्तव व युगेश्वर कुमार को समिति के अन्य संरक्षक के रूप में चुना गया। मौके पर भास्कर क्लब के अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने सभी नवचयनित संरक्षक सदस्यों को प्रमाणपत्र दिया। बैठक में उपप्रमुख सह क्लब के प्रखण्ड स्तरीय संरक्षक अमित कुमार चौहान ने कहा कि क्लब हमेशा से सामाजिक सरोकार के कामों में आगे रहा है। क्लब द्वारा लगातार खेल-कूद, प्रतियोगी आयोजन, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम किया जाता रहा है, जो कबीले तारीफ है। भास्कर क्लब द्वारा जो भी कार्य हमें सौंपा गया है, हम उसे पूरी प्रतिबद्धता से करेंगे। मौके पर भास्कर क्लब के सौरव कुमार, अक्षय पाण्डेय, रोहित कुमार ओझा, कपिल कुमार, विशाल कुमार, अभिषेक कुमार उपाध्याय, मणिकांत कुमार, अमित कुमार, ज्योति कुमारी, विवेक कुमार, विशाल कुमार नोनिया सहित कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। 

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!