Home » झारखंड » हजारीबाग » सात माह की गर्भवती विवाहिता की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, जेठ-जेठानी पर लगा हत्या का आरोप

सात माह की गर्भवती विवाहिता की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, जेठ-जेठानी पर लगा हत्या का आरोप

हजारीबाग डेस्क : जिले में सात माह की गर्भवती महिला को पीटकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मामला जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कदमा गांव का है। हत्या का आरोप मृतका कंचन देवी के जेठ और जेठानी पर लगा है। मृतका के पति दिलीप कुमार ने बताया कि उसके बड़े भाई राजकुमार साव व भाभी सोनी देवी ने गर्भवती पत्नी को पेट पर लाठी-डंडे व से पैर से वार किया था, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल थी और उनका इलाज किया जा रहा था। शुक्रवार की सुबह 4:00 बजे कंचन देवी की मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद पति ने अपने भाई और भाभी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

6 दिन से वंदना नर्सिंग होम में भर्ती थी कंचन

कुछ दिन पूर्व घरेलू विवाद के बाद अपने जेठ-जेठानी की पिटाई से गंभीर रूप से घायल सात माह की गर्भवती कंचन देवी पिछले 6 दिन से शहर के वंदना नर्सिंग होम में भर्ती थी, जहां उसका इलाज किया जा रहा था। इसी बीच उसकी हालत और बिगड़ती चली गई। उसकी स्थिति गंभीर होने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया था, जहां शुक्रवार की सुबह 4:00 बजे उसने अंतिम सांस ली। मृतका कंचन देवी के पहले से भी दो बच्चे हैं, जिनके सिर से अब मां का साया उठ गया है।

क्या हुआ था विवाद वाले दिन

दिलीप कुमार व मृतका कंचन देवी के पड़ोसी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पारिवारिक विवाद के कारण दिलीप के बड़े भाई और भाभी ने कांचन को इतना पीटा था कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने बताया कि घटना के वाले दिन रात एक करीब 11:00 बजे कंचन देवी के बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर वे लोग मौके पर पहुंचे थे। वहां पहुंचकर देखा तो पाया कि दिलीप के पिता दिलीप को पकड़े हुए हैं और उसका बड़ा भाई राजकुमार साव व भाभी सोनी देवी दिलीप की लाठी-डंडे से पिटाई कर रहे हैं। जब हमने वहां पहुंचकर बीच-बचाव का प्रयास किया तो उसके भाई व भाभी दिलीप को छोड़कर उसकी पत्नी कंचन देवी को लाठी-डंडे व लात-घूंसे  से पीटने लगे। इस दौरान उनलोगों ने कंचन के पेट पर भी वार किया था। हमारे काफी मना करने के बावजूद वे लोग भी मान रहे थे। उनकी पिटाई से कंचन गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाना पड़ा था, जहां उसकी मौत हो गयी।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!