Home » झारखंड » राँची » रांची में सेक्स रैकेट का खुलासा, 16 लड़कियां समेत 21 लोग गिरफ्तार

रांची में सेक्स रैकेट का खुलासा, 16 लड़कियां समेत 21 लोग गिरफ्तार

रांची डेस्क : राजधानी रांची में पुलिस ने जिस्मफरोशी के बड़े रैकेट का खुलासा किया है। रांची एसएसपी चन्दन सिन्हा के निर्देश पर राजधानी के दो थाना क्षेत्रों में हुई छापेमारी में 16 सेक्स वर्कर सहित 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक होटल और अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक फ्लैट में बड़े पैमाने पर जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था। जानकारी मिलने के बाद हटिया डीएसपी पीके मिश्रा के नेतृत्व में जिस्मफरोशी के अड्डों पर बुधवार को एक साथ छापेमारी की गई। इस छापेमारी में 16 लड़कियां पकड़ी गई हैं। लड़कियों से सेक्स का कारोबार करवाने वाले पांच अन्य युवक भी गिरफ्तार किए गए हैं। जिस्मफरोशी के अड्डे से कई तरह के आपत्तिजनक सामान बरामद किए गये हैं। पूरे रैकेट को चलनेवाली सरगना महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला पश्चिम बंगाल व अन्य इलाकों से लड़कियों को बुलवाकर रांची में देह व्यापार करवाती थी। इस मामले में रांची एसएसपी चंदन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोगों द्वारा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। ऐसे में हटिया डीएसपी पीके मिश्रा के नेतृत्व में टीम का गठन कर कारवाई का निर्देश दिया गया था। पुलिस की कारवाई में यह कामयाबी मिली है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!