Home » झारखंड » पलामू » शहरयार अली बने आजाद समाज पार्टी के पलामू जिलाध्यक्ष, शोषित-पीड़ित की आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प

शहरयार अली बने आजाद समाज पार्टी के पलामू जिलाध्यक्ष, शोषित-पीड़ित की आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प

पलामू डेस्क : आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के तत्वाधान में बुधवार को मेदिनीनगर स्थित प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशीफ रजा भारती व उपाध्यक्ष मुमताज अहमद खान ने पत्रकारों को संबोधित किया। मौके पर सैयद शहरयार अली को आजाद समाज पार्टी का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। साथ ही साथ रौशन कुमार मेहता, श्रवण रजक, राजा कुमार रवी, दीपक कुमार, सत्येन्द्र राम, नरेश कुमार भारती, अजीत कुमार, चंद्रप्रकाश पासवान, अनुज कुमार, इबरार एहमद, मो० सद्दाम, वसीम जावेद, फहद फारूक, भूपेंद्र चौधरी को पार्टी में अलग-अलग पद पर जिम्मेदारी दी गई। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार गैरजिम्मेदाराना रवैये के कारण यहां के लोगों की परेशानियों में इजाफा हो रहा है। वहीं उपाध्यक्ष ने कहा कि आजाद समाज पार्टी शोषित-वंचित वर्ग की लड़ाई लड़ती आ रही है और आगे भी लड़ेगी। वहीं जिले के नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों ने शोषित-पीड़ित वर्ग के आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया। मौके पर मुख्य रुप से आजाद समाज पार्टी प्रदेश संगठन सचिव ई नागमणि रजक, प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार रवी, भीम आर्मी पलामू जिला अध्यक्ष शशिरंजन भारती, मुख्य महासचिव सुहैल अंसारी, उपाध्यक्ष प्रदीप रावण, सचिव अनुराग भारती, उपाध्यक्ष साकेत पासवान, कोषाध्यक्ष यशवंत पासवान, संरक्षक सीताराम दास, नगर सचिव चंदन भारती, प्रखंड अध्यक्ष मतीन एहमद, अशोक अम्बेडकर, उपेंद्र आजाद, छोटू अंबेडकर, रामाशीष कुमार सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!