Home » झारखंड » राँची » गिरीडीह : पेड़ से स्कार्पियो की जबरदस्त टक्कर, छ: की मौत, देर रात बारात से लौट रहे थे वापस

गिरीडीह : पेड़ से स्कार्पियो की जबरदस्त टक्कर, छ: की मौत, देर रात बारात से लौट रहे थे वापस

झारखंड डेस्क : गिरिडीह जिले से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। जिले के बिरनी व मुफस्सिल थाना क्षेत्र से सटे बाघमारा के पास शनिवार तड़के 3:00 बजे एक स्कार्पियो के पेड़ में टकराने से इसमें सवार छ: लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। ये सभी लोग देर रात बारात से वापस लौट रहे थे। घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में सभी लोग बिरनी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।

कैसे हुआ हादसा

घटना के संबंध में झामुमो नेता असगर अंसारी ने बताया कि गजोडीह निवासी डॉ. फारूक अंसारी के बेटे चांद रसीद की बारात गिरिडीह क टिकोडीह गई थी। लोग बारात में शामिल कुछ लोग देर रात को ही घर लौटने लगे। इसी दौरान रास्ते में बाघमारा के पास चालक को झपकी आ गई और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पर सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की मौत इलाज के लिए धनबाद ले जाने के क्रम में हो गई।

हादसे में किनकी गई जान

इस घटना में दूल्हे के कई रिश्तेदारों की मौत हो गई है। दुर्घटना में दूल्हे के दादा गजोडीह निवासी यूसुफ मियां (70 वर्ष), चाचा इंतियाज अंसारी (45 वर्ष), सुभान अंसारी (32 वर्ष), दूल्हे के पिता के मामा दलांगी निवासी याकूब अंसारी (60 वर्ष), स्कॉर्पियो का ड्राइवर चरघरा पहरियाडीह निवासी सगीर अंसारी (30 वर्ष) तथा एक अन्य व्यक्ति आफताब आलम की इस घटना में मौत हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

देर रात बारात से लौटने के कारण हुआ हादसा

कुछ वर्ष पहले तक बारात गए लोग अर्थात बाराती सुबह में दूल्हा-दुल्हन को साथ लेकर ही वापस लौटते थे। लेकिन अब ये परंपरा बदलती दिख रही है। बारात दुल्हन के घर पहुंची, बरातियों का नाश्ता-खाना हुआ और फिर मच गई वापस लौटने की होड़। देर रात में बारात से लौटने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। लेकिन रात में घर लौटने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। गिरीडीह में हादसे शिकार हुए लोग भी इसी कारण से समय काल के गाल में समा गए।

 

 

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

error: Content is protected !!