Home » झारखंड » गिरीडीह » विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

गिरिडीह डेस्क : जिले में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। घटना जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के झरकट्टा गांव की है। मृतक महिला की पहचान झरकट्टा गांव निवासी पप्पू यादव की पत्नी सबीता देवी के रूप में हुई है। ससुराल पक्ष द्वारा आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। जबकि मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर विवाहित की हत्या करने के आरोप लगाया है। घटना बुधवार की देर रात की है।

क्या कहा मायके वालों ने

मृतक सबीता देवी के मायकेवालों ने बताया कि सविता की शादी 10 वर्ष पूर्व पप्पू यादव से हुई थी। उन दोनों के दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही ससुराल वाले अक्सर उसे प्रताड़ित करते रहते थे और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। इस बात को लेकर कई बार पंचायती भी हुई थी। मगर ससुरालवालों की आदतों में सुधार नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात में सबीता ने मायके वालों को फोन कर मारपीट करने की बात बताई थी। उसे कुछ घंटे बाद ही ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि सबीता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब मायकेवाले किसी अनजान आशंका के डर से भागते हुए अस्पताल पहुंचे तो वहां सबीता मृत अवस्था में पड़ी थी। मायके पक्ष आरोप लगाया कि सबीता की ससुराल वालों ने साजिश के तहत हत्या कर दी है।

क्या कहना है पति का

घटना के संबंध में सबीता के पति पप्पू यादव ने कहा कि घटना के दिन किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ था। घटना के दिन सभी लोग मेला देखने गए थे। सबीता घर में अकेले थी। ऐसे में उसने आत्महत्या कर ली है। पति ने पहले हुए विवाद की बात को स्वीकार किया है।  उसने बताया कि पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई।

क्या कहना थाना प्रभारी का

घटना का संबंध में थाना प्रभारी साकेत कुमार देव ने कहा कि घटना की सूचना मिली है।  चूंकि मौत अस्पताल में हुई है। ऐसे में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मायके पक्ष के बयान के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। 

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!