Home » झारखंड » राँची » झारखंड कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान, भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कई कांग्रेसी, चिन्हित कर होगी कारवाई

झारखंड कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान, भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कई कांग्रेसी, चिन्हित कर होगी कारवाई

आजाद दर्पण डेस्क, रांची : झारखंड के कांग्रेस प्रभारी के राजू ने दुमका में पत्रकारों से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। दुमका परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के कई नेता भाजपा के लिए स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहे हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में भ्रमण के दौरान ये फीडबैक हमें प्राप्त हुआ है। ऐसे लोगों को चिन्हित करने के बाद उनके विरुद्ध कारवाई की जाएगी। मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी कि मजबूती को लेकर वे पूरे प्रदेश का भ्रमण कर रहे हैं। भ्रमण के दौरान प्रत्येक जिले से ऐसी शिकायतें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि तमाम शिकायतों को सत्यापित करके दोषी पाए गए लोगों को शो कॉज किया जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

कार्यकर्ताओं को दिया सीधे जनता से जुड़ने का निर्देश

कांग्रेस पार्टी को झारखंड में मजबूत बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू राज्य भ्रमण पर हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 18 जिलों का भ्रमण कर चुका हूं। उन्होंने कहा कि हमने कार्यकर्ताओं को सीधे जनता से जुड़ने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ चुनाव लड़ने की राजनीति नहीं करती, बल्कि पार्टी का उद्देश्य आम लोगों से जुड़कर उनकी सेवा करना भी है। कार्यकर्ता जनता से जुड़कर आम लोगों की समस्याओं से रूबरू होंगे। उन समस्याओं को स्थानीय विधायकों व अन्य माध्यमों से सरकार तक पहुंचाया जाएगा और उसका समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता की ऐसी कोई समस्या जो हमारे गठबंधन की सरकार के नज़र में नहीं है, उसे सरकार के संज्ञान में लाना और उनका समाधान कराना हमारा कर्तव्य है।

महिलाओं व युवाओं को आगे लाने की योजना

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू ने कहा कि आगामी चुनाव से महिला आरक्षण लागू हो जाएगा। ऐसे में हमारी पार्टी द्वारा महिलाओं व युवाओं को आगे लाने कि योजना बनाई गई है। पार्टी दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो भी बोर्ड-निगम के पद रिक्त हैं, उन्हें लेकर हमारा मंथन जारी है। कौन कहां फिट होगा, इसपर विचार किया जा रहा है। इसमें यह ध्यान रखा जाएगा कि नेताओं के चक्कर लगाने वाले लोगों के बजाय धरातल पर काम करनेवाले लोगों को काम करने का मौका मिले।

भाजपा पर भी साधा निधाना

कांग्रेस प्रभारी के राजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा पर भी हमला बोला। मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है।  कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के लिए भाजपा हर हथकंडा अपनाएगी। भाजपा के साजिशों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सजग रहने की आवश्यकता है। 

मौके पर कौन-कौन रहे मौजूद 

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, प्रदीप यादव, प्रदेश प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह, पूर्व मंत्री बादल, जिला अध्यक्ष महेश राम और महासचिव संजीत सिंह मौजूद थे।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!