Home » झारखंड » पलामू » मुखिया की दबंगई, नशे धुत्त युवक की कर दी सरेआम पिटाई

मुखिया की दबंगई, नशे धुत्त युवक की कर दी सरेआम पिटाई

लाल घेरे में युवक की पिटाई करते मुखिया मंदीप मेहता

जलेश शर्मा, नीलांबर-पितांबरपुर : पलामू जिले के नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड के नौडीहा पंचायत के मुखिया मंदीप मेहता ने नशे में धुत एक युवके की सरेआम पिटाई कर दी । मामला नीलांबर-पितांबरपुर चौक का बताया जा रहा है।

क्या है पुरा मामला

पांकी विधानसभा के भाजपा विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशिभूषण मेहता नीलाम्बर-पितांबरपुर प्रखंड के ढेला चौक का नामकरण करने पहुंचे थे। उसी दौरान मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष मंदीप मेहता शराब के नशे में धुत एक यूवक से उलझ गए। विवाद बढ़ने पर मुखिया जी अपने पद की गरिमा को तक पर रख कर उक्त युवक की पिटाई करना शुरू कर दिए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में जिस वक्त मुखिया मंदीप मेहता नशे में धुत्त युवक को पीट रहे हैं, मौके पर कुछ पुलिस के जवान भी दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने एकबार मुखिया से उक्त युवक को दूर ले गए, लेकिन मुखिया दोबारा युवक के पास जाकर उसकी पिटाई करने लगे। बाद में स्थानीय लोगों व जवानों ने युवक को दूर हटाया। हालांकि इस घटना की शिकायत नहीं की गई है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!