Home » झारखंड » राँची » अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में युवक को कराया गया अस्पताल में भर्ती, पुलिस छानबीन में जुटी

अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में युवक को कराया गया अस्पताल में भर्ती, पुलिस छानबीन में जुटी

रांची डेस्क : जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना नगड़ी थाना क्षेत्र के कुदलौंग बस्ती की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगड़ी थाना क्षेत्र के कुदलौंग बस्ती में अज्ञात अपराधियों ने मणिराज केसरी के नाम के एक युवक को गोली मार दी। गोली मणिराज केसरी के कान के पास लगी है। घायल अवस्था में उसे रांची स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने आपसी विवाद में मणिराज केसरी को गोली मारी है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!