आजाद दर्पण डेस्क : इंसान के जीवन का कोई भरोसा नहीं है। कब ये जीवन साथ छोड़ जाए, कोई नहीं बात सकता। इसका ताजा उदाहरण चक्रधरपुर में देखने को मिला है। ट्रेन में सफर कर रही महिला की तबीयत अचानक बिगड़ी और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। रेलवे के डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को आधिकारिक रूप से मृत घोषित कर दिया।
क्या है पूरा मामला
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में गीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही एक महिला का शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान शहनाज़ शेख (70 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला गीतांजलि एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-128660) में हावड़ा से मुंबई जाने के लिए सवार हुई थी। ट्रेन में महिला अपने बेटे, बेटी, दामाद व दो पोते के साथ सफर कर रही थी। जैसे ही ट्रेन जमशेदपुर से आगे निकली, महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथ में सफर कर रहे परिजनों ने मेडिकल हेल्प के लिए तत्काल इसकी सूचना टीटीई को दी। टीटीई ने इस बात की जानकारी चक्रधरपुर कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम द्वारा घटना की सूचना चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल को देते हुए मेडिकल हेल्प की व्यवस्था की गई।
डॉक्टर ने किया महिला को मृत घोषित
चक्रधरपुर स्टेशन पर ट्रेन को रोक गया। स्टेशन पर रेलवे अस्पताल से आई मेडिकल की टीम में शामिल डॉ नंदनी व अन्य चिकित्सकर्मियों ने कोच में सवार होकर महिला की जांच की। लेकिन तबतक महिला की सांसे बंद हो चुकी थी। जांच के बाद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। रपी ने अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान गीतांजलि एक्स्प्रेस 20 मिनट तक चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। घटना के संबंध में चक्रधरपुर जीआरपी थाना में स्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर अग्रतार कारवाई शुरू कर दी है।

Author: Shahid Alam
Editor